उठो जवानों हम भारत के स्वाभिमान सरताज है । (संघ गीत)
👆
इस पर दबा कर मेरा चैनल को सब्सक्राइब करें अगर आपको मेरी वीडियो अच्छी लगे तो शेयर , लाइक , कमेंट करके मुझे अपना साथ दे ।
अभिमन्नु के रथ का पहिया, चक्र व्यू की मार है ।। धुर्व ।।
चमके की ज्यों दिनकर चमका है, उठे के ज्यों तूफान उठे
चले चाल मस्ताने गज सी , हसे की विपदा भाग उठे
हम भारत के तरणाई हैं, माता के गलहार है।
अभिमन्नु के रथ का पहिया ।।1।।
खेल कब्बड़ी कहकर , पाले में न घुस पाए दुश्मन
परतीदवंदी से ताल ठोक कर, कह दो भाग जाओ दुश्मन
मां जीजा के वीर शिवा हम , राणा के अवतार हैं
अभिमन्यु के रथ का पहिया ।। 2 ।।
गुरु पूजा में एकलव्य हम , बैरागी के बाण है
लवकुश की हम प्रखर साधना , शकुंतला के प्राण हैं
चंद्रगुप्त की दिग्विजयो के , हम ही खेवनहार है
अभिमन्यु के रथ का पहिया ।। 3 ।।
गोरा , बादल , जयमल , पत्ता , भगतसिंह , सुखदेव , आजाद
केशव की हम द्येय साधना , माधव बन होती आवाज़
आज नहीं तो कल भारत के , हम ही पहरेदार हैं
अभिमन्यु के रथ का पहिया ।। 4 ।।

Comments
Post a Comment
visit again