हौसलों की उड़ान 🥰
Ashutosh Pandey
अभी कई रात बाकी है,
अभी कई बात बाकी है।
अभी कई इम्तिहान बाकी है,
अभी पंखों की उड़ान बाकी है।।
हारना नहीं हिम्मत से लड़ना है, हार भी गये तो वीरों की तरह मरना है।
आये सामने जो भी चुनौती सामने उससे टकराना है,
मै कायर नहीं हूँ ये दुनिया को दिखलाना है।
मेहनत के पसीने से हर सफलता का फूल खिलाना है, जो कहते थे तुमसे नहीं होगा उन्हें करके दिखाना है।
लड़ना है आखिरी दम तक जब तक श्वास बाकी है, है हौसला पायेंगे सफलता से विश्वास बाकी है।
अभी कई बात बाकी है।
अभी कई इम्तिहान बाकी है,
अभी पंखों की उड़ान बाकी है।।
पूरे करने है जो वो ख्वाब बाकी है, कुछ अधूरी बातें कुछ डर जिनके जवाब बाकी है।
जो अभी तक न मिल सका वो साथ बाकी है
विश्वास का हाथ मुझे तुम थमा दो जो हाथ बाकी है,
खत्म नहीं हुई मेरी कहानी अभी सार बाकी है। समय आएगा अपना भी ये इन्तजार बाकी है।
अभी कई रात बाकी है,
अभी कई बात बाकी है,
अभी कई इम्तिहान बाकी है,
अभी पंखों की उड़ान बाकी है।
Writen by:-. Ashutosh Pandey

Gajab
ReplyDelete